आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वच्छ भारत केवल नारा नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है।

                
                                                         
                            एक सामाजिक व्यंग्य
                                                                 
                            

मेरी गाड़ी छोटी है, मगर एक बात निराली है,
उसमें रखा डस्टबिन, यही मेरी खुशहाली है।

नहीं फेंकता सड़क पर कचरा, न नाली में बहाता हूँ,
छोटा-सा कूड़ा भी मैं, डस्टबिन में ही डालता हूँ।

पर रोज़ सड़क पर देखता हूँ, एक अजब नज़ारा,
बड़ी-बड़ी गाड़ियों से गिरता कचरा सारा।

गाड़ी लाखों की, शीशे काले, एसी भी चलता है,
पर कूड़ा फेंकने में जाने क्यों, हाथ नहीं रुकता है!

लगता है गाड़ी बड़ी है, तो सड़क भी बाप की है,
सफाई करने की जिम्मेदारी शायद सरकार की है!

बाहर से चमचमाती गाड़ी, भीतर कैसी सोच छिपी है,
किस काम की ऐसी अमीरी, जिसमें तहज़ीब ही नहीं है?

बच्चों को सिखाते हैं हम, देश महान बनाना है,
लेकिन खुद के हाथों से ही, देश को गंदा बनाना है!

ज़रा सोचिए, जिस सड़क से आपका परिवार गुजरता है,
उसी सड़क पर फेंका कचरा, किसी और का भी घर बिगाड़ता है।

अमीर होना गाड़ी से नहीं, विचारों से कहलाता है,
जो अपने देश को स्वच्छ रखे, वही सच्चा कहलाता है।

मेरी गाड़ी छोटी सही, पर सोच मेरी विशाल है,
डस्टबिन में कूड़ा डालना, कोई छोटा काम नहीं, संस्कारों की मिसाल है!

एक छोटी-सी गुज़ारिश है, ऐ मेरे देश के नागरिकों,
गाड़ी बड़ी रखिए, शौक बड़े रखिए,
मगर अपनी सोच को भी थोड़ा बड़ा रखिए।

क्योंकि सड़क आपकी जागीर नहीं, देश की धरोहर है।
स्वच्छ भारत केवल नारा नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
13 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर