आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऊं नमः शिवाय

Om namah Shivay
                
                                                         
                            " ऊं नमः शिवाय "
                                                                 
                            

श्रीरामजी ध्याये जिनको,रावण भी ध्याये।
जगत में शिव ही सत्य कहलाए।।

कालकूट विष पान करे शिव।
चींटी कुंजर को दान करे शिव।।
हिमपृष्ठों का वासी बाबा,नीलकंठ हो जाए।
जगत में शिव ही सत्य कहलाए।।

श्मशानों की भस्म रमाए।
सर्पों की माला लटकाए।।
नंदी वाहन खड़ा दुआरे,शिव-शिव शंभो गाए।
जगत में शिव ही सत्य कहलाए।।

पूजित है परिवार सृष्टि में।
शिव समग्र हैं,हैं समष्टि में।।
देते शुभ संदेश त्याग का,जिसके मन रम जाए।
जगत में शिव ही सत्य कहलाए।।

रत्न चतुर्दश समद से निकले।
देव-दनुज सबके मन पिघले।।
कालकूट विष कंठ बिठाए,हिय में राम समाए।
शिव जी नीलकंठ कहलाए।।
जगत में शिव ही सत्य कहलाए •••••

---- पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर