आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्राणी है पानी का बुलबुला

                
                                                         
                            परमपिता परमेश्वर, शिव ही सत्य महान,
                                                                 
                            
सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त, शिव ही दिव्य विधान।
कण-कण में शिव का वास है, शिव से सृष्टि अपार,
शिव ही आदि, शिव ही अनन्त, शिव ही पालनहार।
जैसे सागर की लहरों में, सागर ही समाया,
वैसे ही हर जीव के भीतर, शिव का अंश समाया।
चन्द्र, सूर्य, तारे, धरती, आकाश और पवन,
सबमें शिव की चेतना, शिव से ही जीवन।
जल के बुलबुले जैसे, क्षण भर में मिट जाते,
वैसे ही जग के जीव यहाँ, आते-जाते रह जाते।
धन-दौलत, मान और माया, सब यहीं रह जाएँ,
कालचक्र के एक झोंके में, सब स्वप्न बन जाएँ।
जो आज स्वयं को राजा समझे, कल धूल में मिल जाएगा,
जो अहंकार में डूबा हुआ, वह सत्य कहाँ पायेगा?
नश्वर देह का मोह छोड़कर, शिव का ध्यान लगाओ,
अपने भीतर बसे शिव को, श्रद्धा से पहचानो।
न मैं केवल यह तन हूँ, न जग की कोई माया,
शिव की चेतन ज्योति हूँ मैं, जिसने जग को पाया।
जब मिट जाएगा 'मैं' का पर्दा, ज्ञान का दीप जलेगा,
हर जीव में महादेव दिखेंगे, हृदय प्रेम से भरेगा।
शिव ही शाश्वत, शिव ही सत्य, शिव ही परम आधार,
बुलबुले जैसा है हर प्राणी, शिव ही एक अपार।
क्षणभंगुर संसार में, शिव का नाम सँभाल,
हर श्वास में हर हर महादेव, यही जीवन का सार।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर