आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्षमा करो महारानी

                
                                                         
                            दुर्गे!दुर्गतिनाशिनी हो पर क्षमा करो महारानी।
                                                                 
                            
मेरे ऊपर जाने कैसी नज़र हुई वरदानी।।

मैं घातक ब्रह्मास्त्र से हरदम घिरा रहा,
निशिवासर तुम्हरी चरणों में पड़ा रहा।
लेकिन व्याकुल मन में बढ़़ती गई व्यथा,
पूजा जप-तप क्या जानूँ सब हुई वृथा।।
घर भी लगता है जैसे रणक्षेत्र भवानी।
दुर्गे दुर्गतिनाशिनी हो पर क्षमा करो महारानी।

मानव मन से कुटिलाई जाना नहीं संभव,
तुम तो हो जग जननी क्या है तुम्हें असंभव।
शत्रुनाशिनी गाता रहा मैं कथा तुम्हारी,
लेकिन अंत:शत्रु से है अब बुद्धि हारी।।
मैं हो सकता नहीं मुनि-विज्ञानी ध्यानी।
दुर्गे!दुर्गतिनाशिनी हो पर क्षमा करो महारानी।।

जीवन-मरण है हाथ तुम्हारे दो जीवन या मारो
नाव डुबा दो भवसागर में या फिर पार उतारो।
हूँ भयभीत अकिंचन स्वर्ण-रजत भेंट है मुश्किल,
घोर तमस है मन के भीतर रहता है मन आकुल।।
आकर प्रतिमा के समक्ष तो मौन है रहती बानी।
दुर्गे!दुर्गतिनाशिनी हो पर क्षमा करो महारानी।

~पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर