आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबके मन में मेरे खातिर केवल प्यार समाया था।।

                
                                                         
                            बेचिंता-बेफिक्र,निडर वह था बचपन बेसुध स्वच्छंद।
                                                                 
                            
क्या ही वर्णन कर पाएगा,कोई वह अल्हड़ आनंद?
सब अपने ही लगते थे कोई नहीं पराया था।
सबके मन में मेरे खातिर केवल प्यार समाया था।।

धीरे-धीरे आने लगी जवानी जैसे मतवाली।
ठगा गया खो गई चेहरे से लाली बचपन वाली।।
बचपन में जब नेत्र सजल होते थे माँ झट आती थी।
चूम-चूम के सारे आँसू अधरों से पी जाती थी।।

खो गया वह अलबेलापन अब तो स्वांग का मेला है।
भीड़ लगी है इर्द-गिर्द लेकिन मन बहुत अकेला है।।
व्याकुल-व्यथित हृदय को दिखता चारों ओर युद्ध और द्वंद।
तीक्ष्ण बुद्धि जो थी अपनी अपने आप हुई है मंद।।

अपने बच्चों को देखूँ तो अपना बचपन पाता हूँ।
उनके जैसे घुटने के बल चलूँ और तुतलाता हूँ।।
यही है जीवन चक्र विधाता की माया अलबेली है।
उसने पाँवों में बेंड़ी और डाली अजब नकेली है।।
-पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर