भारत धरा है देवमंदिर और शिवालय की ---
धरा है यह विशाल सागर और हिमालय की ।
शांति की गंगा यमुना सरस्वती बहती हैं
भारत धरा पर सनातन संस्कृति रहती है ---
मातृभूमि के देशभक्तों के विशाल दिलों में
देशभक्ति की प्रचंड ज्वाला प्रज्वलित रहती है ---
मातृभूमि के देशभक्तों के रोम रोम में
देशभक्ति की अविरल रक्तधारा बहती है ---
मातृभूमि के चेहरे की मधुर मुस्कान से
देशभक्तों के त्याग की कहानी स्मरण हो आती है
उन्मुक्त गगन में लहराते तिरंगे की तरंगें
देशभक्तों के बलिदान को जीवंत कर जाती हैं ---
देशभक्तों की देशभक्ति को साधुवाद ---
महाकाल और मां दुर्गा का ले आशीर्वाद ---
रूद्ररूप धारण कर किया ---
मातृभूमि की रक्षा का शंखनाद ---
देशभक्तों के भाल पर देख त्रिपुंड
भयाक्रांत हुआ अत्याचारी शत्रु का झुंड
हरबोले देशभक्तों ने रणक्षेत्र में गिराए ---
आक्रमणकारी निर्दयी शत्रुओं के मुंड
देशभक्ति की अमर ज्वाला थी प्रचंड ---
देशभक्तों ने मातृभूमि की रक्षा करने को ---
अपने देशप्रेम के रक्त को मां के लिए बहाया ---
हुतात्माओं की आजादी के ज्वालामुखी को
षडयंत्रकारी आततायी शत्रु दबा ना पाया ।
भारत मां के बलिदानी देशभक्तों ने
प्राण न्यौछावर कर मां के पावन चरणों में ---
मातृभूमि के दूध का कर्ज चुकाया ।
अंतरिक्ष में मातृभूमि की मुक्ति का ---
विशाल केसरिया ध्वज लहराया ---
अतुलित बलिदानों के रत्नों से जड़ित
मातृभूमि को मुक्ति का ताज पहनाया ---
डॉ अनिल काकड़ा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X