तू ख्यालों में रोज आता है,
मन का मंदिर तुझे बुलाता है।
तेरी जोगन तेरी पुजारिन हूं,
इक भटकती हुई बंजारन हूं।
तू कहीं नजर नहीं आता है,
मन का मंदिर तुझे बुलाता है।
नींद कैसे समाए आंखों में,
तू बसा पलकों की सलाखों में।
प्यार तेरा बहुत रुलाता है,
मन का मंदिर तुझे बुलाता है।
- अनिल भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X