आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आओ हम सब मिल कर खुशियों का पर्व दीवाली मनाएं

                
                                                         
                            आई दीवाली, आई दीवाली घर घर खुशियाँ लाई दीवाली
                                                                 
                            
दीपों की माला से चमके घर आँगन का हर इक दर्पण...
इस बार सजावट हो ऐसी जीवन खुशियों से भर जाए...
लक्ष्मी गणेश के पूजन से महके जग का कोना कोना.
चमकीली आतिशबाजी होअँधियारा सहमे डर जाए...
घर का, जग का और मन का हर कोना कोना हरषे
जिस रावण के वध की खातिर.श्री राम धरा पर आए थे...
आओ मिलकर सब दुआ करें इस बार वो रावण मर जाए...
कलयुग के ताने बाने में. उलझी सतयुगी कहानी का...
जो काम अधूरा है अब तक.वो काम दिवाली कर जाए...
झिलमिल रोशनी में हो निवेदित अविरल शुभकामनाएं
आस्था के आलोक में समर्पित हैआदरयुक्त मंगल भावनाएँ
आलोक का ये त्योहार है ये पंच दिवसीय, त्यौहार
धनवंतरि जी के आशीर्वाद और धन का प्रतीक धनतेरस
रूप को निखारती है रूप चौदस,
और फिर मुख्य पर्व दीवाली, पर्व है दीपों का, खुशियों का
आतिश बाज़ी का, स्वच्छता का, माँ लक्ष्मी की आराधना का
गोवर्धन पूजा प्रतीक है कृष्ण का, भारतीय खेती का
अन्न के सृजन का, खेतों की हरियाली का और प्रक्रति का
और फिर समापन है इस पर्व का भाई दूज , यम् दिवतीया का
अनंत खुशियों, अनंत हर्षो उल्लास का, और संदेश है
परंपराओं के निर्वहन का, उनके पीढी दर पीढी हस्तांतरण का
आओ हम सब मिल कर खुशियों का पर्व दीवाली मनाएं
-अनंत कुमार माथुर ’अनंत’
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर