आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आपदा में अवसर

                
                                                         
                            आपदा में अवसर की तलाश जारी है,
                                                                 
                            
आज हम हैं, कल तुम्हारी बारी है।

वक़्त करेगा हिसाब सभी कर्मों का,
आज हँस लो हम पर—कल तुम्हारी बारी है।

हर बात में वंश-परंपरा खोजते हो क्यों,
क्या वंश पूछने की तुम्हें कोई बीमारी है?

दूसरों के दोष गिनाते रहे बड़े शौक़ से,
अब मौन क्यों हो—जब आई तुम्हारी बारी है?

सत्य को छोड़ असत्य की ओर क्यों बढ़ते हो,
झूठ का शोर बड़ा, पर सच की आवाज़ भारी है।

किसी की विवशता पर आज जो हँसते हो तुम,
याद रखो—समय की अपनी भी बारी है।

अपने सत्कर्मों का इतना बखान न करना,
समय की अदालत में हर कर्म की जवाबदारी है।

‘अनंत’ अपने वैभव पर इतना मत इतराना,
समय के आगे हर शान क्षणिक और उधारी है।

-अनन्त राम त्रिपाठी ‘उमापुष्पांश’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर