पति की जेब से पैसे चुराना अच्छा लगता है
कमांऊ या कमांऊ पर उसके पैसों को जोड़ना अच्छा लगता है
गलती मेरी, हो फिर भी उसे कसूरवार ठहराना अच्छा लगता है
पति है वो मेरा,
पर देवता कहकर उसे पागल बनाना अच्छा लगता है
200 का सामान लाकर 1000 का बताना अच्छा लगता है
आंखें दिखाएं ,तो बेवजह नाराज होना अच्छा लगता है
मेरी ग़लती पकड़ ले तो उसकी सौ गलतियां सुनाना अच्छा लगता है
पति की जेब से पैसे चुराना अच्छा लगता है
कमांऊ या कमांऊ पर उसके पैसों को जोड़ना अच्छा लगता है
नाराज़ हो तो गर्म चाय पिलाना अच्छा लगता है
5000 की सापिंग करके
मीठी मीठी बातों में उलझाना अच्छा लगता है
काम बिगाड़े बच्चे
और उनके बाप को सुनाना अच्छा लगता है
सुने न सुने पर सारी बातें बताना अच्छा लगता है
पति नाम के खिलौने को अपनी चाबी से चलाना अच्छा लगता है
पति की जेब से पैसे चुराना अच्छा लगता है
कमांऊ या कमांऊ पर उसके पैसों को जोड़ना अच्छा लगता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X