सुबह सवेरे सोते जागते
उसका दीदार जरूरी है!
कार्य की शुरुआत में
कार्य के अंत पर
उसका दीदार जरूरी है!
वो है सांवरा वो ही संवारता
उसका दीदार जरूरी है!
यह जग तो है खेल उसीका
विसात उसी की मोहरें उसीकी
उसका दीदार जरूरी है!
उसके बिना बने न काम कोई भी
उसके बिना नहीं जीत किसी की
उसका दीदार जरूरी है!!
सुख उसी से सुखी उसी से
खुश उससे खुशी उसी से
उसका दीदार जरूरी है!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X