मम्मी-पापा छोड़ के मुझको
ऐसे तुम न जाओ
रो रो कर हम मर जाएंँगे
मुझको साथ ले जाओ।
रहेंगे हम सब साथ साथ में
छोडे़ेंगे न हाथ
साॅरी साॉरी टोनी टिनी
ये है पक्की बात।
दुनिया तो बस कहती है
कहने दो उसे
बातें बेकार की जो
रहने दो उसे
नज़र लगे न प्यार को मेरी
दे हाथों में हाथ
साॅरी साॉरी टोनी टिनी
ये है पक्की बात।
तुम सब से ही है अब अपना
ये सारा संसार
जनम जनम तक अमर रहेगा
अपना सच्चा प्यार
जीवन के सफर में मेरे
दिन हो चाहें रात
साॅरी साॉरी टोनी टिनी
ये है पक्की बात।
- अमित प्रेमशंकर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X