आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उजालों से मुस्कुराइए…

                
                                                         
                            उजालों से मुस्कुराइए…
                                                                 
                            

ख़ुद की ख़ुश-ख़ुमारी से
कभी बाहर भी आइए…
ज़िंदगी सिर्फ़ आईने में
अपनी तस्वीर निहारना नहीं,
कभी किसी और की आँखों में
उम्मीद बनकर भी मुस्कुराइए…

यह दुनिया अँधेरी नहीं है, साहिब,
बस कुछ रास्ते धुंधले ज़रूर हैं…
कहीं किसी दिल में दर्द छुपा है,
तो कहीं किसी आँख में सपने अधूरे हैं।

आप अपने हिस्से का उजाला लेकर चलिए,
किसी बुझते हुए मन में
एक दीप जला दीजिए…
किसी उदास चेहरे को
अपनी मुस्कान दे दीजिए…

यक़ीन मानिए—
जब हम अपने भीतर के सूरज से
दूसरों की राह रोशन करते हैं,
तभी जीवन सच में
ख़ूबसूरत होता है…

तो ख़ुद में ही मत खो जाइए,
ज़रा दुनिया को भी गले लगाइए…
अँधेरों से शिकायत कैसी,
आप ख़ुद उजाला बन जाइए…
और इस दुनिया को
अपने होने की वजह से
थोड़ा और मुस्कुराइए।
— आचार्य अमित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर