मंदिर की प्रतिमा हो तुम,
अखंड प्रकाश का विस्तार हो।
जल, थल, नभ में रंग भरती,
सबसे सुंदर चित्रकार हो।
हर अँधेरे को खत्म करती,
उजालों का संसार हो॥
चमकती हुइ तलवार लिए,
निर्भीक नारी का अवतार हो॥
आँचल की शक्ति हो तुम,
अभेद्य सुरक्षा की दीवार हो।
युग-युग की वीरांगना हो,तुम
जग की सृजन और संहार हो॥
पेड़, पौधे, फूल में विद्यमान,
इस धरती का आधार हो॥
वायु जल से जग को सिंचती
मा तुम्हारा जय जयकार हो
- अमित कुमार पांडेय"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X