पावन तीर्थ समान है, प्रेमिका का स्वरूप,
जहाँ मिटे सब थकान और, जीवन की हर धूप।
उस तीर्थ पर निर्मित हुआ, प्रेम का भव्य निवास,
ईंट-ईंट में है बसा, समर्पण और चाहत का अहसास।
पर मंदिर की शोभा कहाँ, बिना किसी मूरत के,
जैसे प्रेम का अस्तित्व नहीं, विश्वास की सूरत के।
गर्भगृह में जो बसा, वह ईश्वर है विश्वास,
इसी अटूट यकीन पर, टिकी मिलन की आस।
एक प्रेमी भी उस तीर्थ पर इसी आस में जाता है,
जैसे कोई भक्त अपने ईश्वर के दर पर शीश झुकाता है।
जब मिल जाए प्रेमी को अपना सच्चा प्यार,
तो भटके फिर क्यों वह छोड़कर मिला यह संसार?
जब-जब विरह की आँच ने, प्रेमी को तड़पाया,
तब-तब इस विश्वास ने, राह उसे दिखलाया।
तो फिर क्यों जाए किसी और दर पर मुक्ति की तलाश में,
जब सारा ब्रह्मांड सिमट आया हो प्रियतम के पास में।
न कोई और तीर्थ है, न किसी और पूजा की चाह,
सच्चे प्रेम से होकर ही है परमात्मा की राह।
मिलन हो तो उत्सव बने, बिछड़न में हो धीर,
प्रेम-भक्ति के रंग में, रंग जाए तकदीर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X