आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रेरणा गीत

                
                                                         
                            कर्म भी तू किये जा, प्रभु नाम लिए जा ,
                                                                 
                            

सत्य होगा विधि का विधान तू जान ले,

विश्व विजयी तू होगा, ये बात सत्य है,

एक ध्येय धरे मन, पथ एक ठान ले।

रहबरी न मिले ,तो राहगीर संग चल,

न पीछे देख ,तू बात मेरी मान ले,

ये जिंदगी है चार दिन की ,न तू गुमान कर,

दिल यूं ही जीत ले, सभी को अपना मान ले,

मुश्किलें तो आएंगी, आनी हैं, तो आएँगी,

कोशिश तू कर जा न कोई मलाल ले,

बुलंदियों पे जो चला आह न कभी भरी,

जो जीते हैं जीत की, उन्ही से तू मिशाल ले

जो, ज़िंदगी को मेहनत के नाम तूने कर दिया,

तो माँ की दुआवों को अज़ान भी तू मान ले,

दुआ के ख़ज़ानों की कीमत अनंत है,

ये बात मेरी सत्य है तू बात मेरी मान ले।

 Alok yadav


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर