देखिये तो हर तरफ कैसी ये मार है
पैसा ही माई बाप पैसा ही यार है
देखा है दुनियाँ का दस्तूर यूँ पुराना
चमत्कार को ही यहाँ नमस्कार है
मिलते नहीं जहान में यूँही नहीं हम तुम
रहता कोई शायद कभी का उधार है
संसार सब निस्सार सा इसके बिना लगता
प्रेम ही तो पावनी गंगा की धार है
मानिक रतन में नहीं मिला ये आज तक
खोजिये खुद में कहीं छुपा करार है
हो रहा आलोक को गुलशन यूँ नुमाया
रंग खुशबओं का सज गया बाजार है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X