गर्दिश के दिनों में आज़माने लगते हैं
लोग हैं कि अपना रंग दिखाने लगते हैं
किसी बात को पल भर में भूल जाते हैं
किसी बात को भूलने में ज़माने लगते हैं
जिंदगी की किताब के पन्ने पलटने लग जाओ
दिन बचपन के फिर और सुहाने लगते हैं
पाँव ठहरते ही कहाँ वहाँ जाकर
गाँव के सारे रास्ते बुलाने लगते हैं
जितनी जोर से काँटे चुभते हैं
फूल उतना ही मुस्कराने लगते हैं
एक ख्वाब पूरा होते ही
आलोक नया ख्वाब सजाने लगते हैं
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X