सामने आते हैं तो देवता लगा करते हैं
पीठ पीछे जो लोग साजिशें रचा करते हैं
खंजरों ने बदन को सिर्फ चुभाना सीखा है
लफ्ज हैं कि रूहों तक चुभा करते हैं
जरा जरा बातों पर उमड़ने को आते ये
हमारी आँखों में कई समंदर रहा करते हैं
रंगों की कलम लेके दिल करे जब भी
खुशबुओं में तर ग़ज़ल फूल लिखा करते हैं
मिलते हैं लाखों ही हर रोज यहाँ यूँ तो
कुछ लोग उनमें अपनों से लगा करते हैं
सीने से उठती धड़कनों का शोर सुन के
चौंक के जब कभी आलोक जगा करते हैं
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X