पानी पलकों की कोरों को यूँही कभी भिगोता है
इन आँखों के अंदर खाने आँसू का एक सोता है
रंग बिरंगे मुस्कानों के इतने सारे मोती को
लब के धागों में कोई तो इनको रोज पिरोता है
सब धुल जाया करता उसके भीतर की तह तक
इन्सां जब भी तन्हाई में जी भर कर के रोता है
हर दिन यादों की पोटल का वजन बढ़ता जाता है
और आदमी है कि इनको खुद में ही गुम ढोता है
एक समंदर भरे हिलोरें कहीं जेहन के कोने में
गहरे में जाकर आलोक वहीँ कहीं जा खोता है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X