लगे बचपन से ही त्यौहार सा
एक दिन हफ्ते में उपहार सा
क्या कहे कोई इतवार को
माँ के नेह बाबूजी के दुलार सा
सुना किसी से कल इतवार है
उतर गया हो सर से कोई भार सा
कोई काम नहीं सिर्फ आराम इतवार को
खुद से ही कोई खुद का करार सा
इतवार लगता है आलोक को
सूखे जेहन में बरखा बहार सा
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X