भूले से ना हो गुमान मुझको
बनना अभी नेक इंसान मुझको
करता कृपा रब हमेशा ये सोचूँ
लगता है जीवन आसान मुझको
करम जो ये रोजाना कर रहा हूँ
करना है इनका भुगतान मुझको
बैठे बिठाये मिले मुझको सब कुछ
नहीं चाहिये यह अहसान मुझको
नहा आंसुओं से लूँ दुख में किसी के
सुहाये ये शाही स्नान मुझको
जुटाया जो दिन रात कर एक मैंने
यहीं छोड़ जाना ये सामान मुझको
आलोक मिल जाये रतन प्यार का एक
नहीं चाहिये कोई धन धान मुझको
दिन रात दिखला के जादू तमाशे
कोई कर रहा है हैरान मुझको
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X