काबू में जिसने रख लिया अपनी जुबान को
सीख लिया मारना उसने मैदान को
रोज निकलें काम को ये शौक किसे है
रोटियाँ नचा रहीं दुनियाँ जहान को
दाम देखिये यहाँ हर दुकान पर
छू रहे ना पूछिये तो आसमान को
दो दिन लगातार बारिश क्या हो गई
लोग कोसने लगे हैं भगवान को
बीतते जहां हमारे बचपने के दिन
भूलता नहीं है कोई उस मकान को
ऊधव की चली एक ना प्रेम के आगे
रखिये अपने पास ही अपने ज्ञान को
माँ बाप की खिदमत से बड़ा पुन्य कौन सा
आलोक को जाना भी क्यों गंगा नहान को
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X