आसमान में किया नुमाया मावस की रातों को
अनगिन मोती बिखरा गया कोई उलट परातों को
सीख कहाँ से आये इतनी बात बनाना तुम
रखो जी अपने पास ही अपनी बातों को
गठरी बाँध बादलों की रख धनक को इसमें वो
सावन संग ले गया अपने इन रंग सातों को
झिमर झिमर मनियां सी बूँदें बरस रहीं
घूम रहे गीली राहों पर थामे हम छातों को
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X