आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भार्गव राम खण्डकाव्य - 57

                
                                                         
                            गंगे! सब अन्यायी क्षत्रिय राजा,
                                                                 
                            
करें उत्पीड़न ऋषियों मुनियों का।
क्षत्रिय कैसे बना लूँ अपना शिष्य?
अरु कैसे दूँ ज्ञान अस्त्र शस्त्र का?

भगवन! आप का कथन सत्य,
क्षत्रिय राजा पथ अन्याय सदा।
पर हित उनमें नहिं होता भाव,
निज स्वारथ में रहते डूबे सदा।।

ऋषिवर!पूत हमारा अनुशासित,
सदा मातु पिता गुरु आज्ञाकारी।
गंगा विनय कर रही बार बार,
पूतहि शिष्य बना लो एक बार।।

गंगा पुत्र चरण रज धरि,
अनुमति माँग रहे राम से।
अनुमति पाइ कहें देवव्रत,
नहिं छत्र, शपथ आज से।।

सब विधि आश्वासन पाइ,
स्वीकृति दी भार्गव राम ने।
शस्त्र ज्ञान अरु युद्ध कला,
दिया दिव्य ज्ञान भी राम ने।।
- अशर्फी लाल मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर