आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भार्गव राम खण्डकाव्य - 37

                
                                                         
                            याहियावंशी यदुवंशी के,
                                                                 
                            
सौ थे राजा जयध्वज पूत.
कुछ राम भय से थे भागे,
पहुँचे भोज, अवन्ति पूत।।

जहाँ जहाँ थे अर्जुन वंशी,
बढ़ रहे थे उनके अत्याचार।
ढूंढ़ ढूंढ़ ऋषियों मुनियों पर,
कर रहे थे राक्षसी व्यवहार।।

वृह्मर्षि राजर्षि सभी दुखी,
व्यवहार अर्जुन वंशज से।
तभी राम ने लिया संकल्प,
क्यों न मिटा दूँ शीघ्र धरा से।।

अब पवन वेगहिं चले राम,
शोभित जिनके परशु हाथ।
ढूंढ़ ढूंढ़ कर याहिया वंशी,
सिर कटे पड़े थे धरा अनाथ।।

अर्जुन सहयोगी क्षत्रिय भी,
सिर विहीन थे भू पर आज।
क्षत्रिय अत्याचारी अहंकारी,
सभी भू पर पड़े थे आज ।।
-अशर्फी लाल मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर