आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

छाँव की वसीयत मे स्नेह-संचय वात्सल्य का महादान

                
                                                         
                            अक्षत माथे पर अंकित है, जीवन भर का समंदर प्यार का,
                                                                 
                            
पिता का यह निष्काम हृदय, है रूप केवल परोपकार का।
जो कल तक दीपक सा जला, हर राह रौशन करने को,
आज भी वह आतुर खड़ा, खुशियों से झोली भरने को।।
कमाते भले ही हैं बच्चे भले, पर ज़माने की राहें कठोर हैं,
ज़िम्मेदारियों की आँच तेज़,ख़र्चों का चारों ओर शोर है।।।

तभी माँ हौले से आकर, एक संकोच-सी छाँव बनती,
पिता की आँखों में झाँक, बड़े जतन से बातो को बुनाती
"सुनिएजी,अपनी ही तो जड़ें हैं, चाहे शाखाएँ विशाल हो गईं,
पर इस नई हवा की आँच में, इनकी काया निढाल हो गईं।
स्वाभिमान का ओढ़कर दुपट्टा, ये कभी कुछ माँगेंगे नहीं,
पर मेरी ममता जानती है, ये अंदर से पूरी तरह सँभले नहीं।
अपनी पेंशन की गिल्ली-मिट्टी से, जो थोड़ा-सा नीव सँभाल दोगे,
बिना माँगे ही इनके कल पर, एक अमिट सहारा ढाल दोगे।
ना हिसाब का कोई पन्ना खोलना, ना बदले की कोई आस रखनी,
बस इस उड़ते परिंदों के नीड़ में, थोड़ा और सुकूँ की साँस रखनी।"

माँ के ये रेशमी बोल सुन, पिता का कठोर ढाल पिघल गया,
निज संचय का हर एक कतरा, वात्सल्य के सागर में ढल गया।
ना चाह उन्हें पहचान की, ना सम्मान का कोई आडंबर है,
सन्तान सुखी रहे सदा, बस यही उनका पूरा अंबर ही है।
वटवृक्ष सा धूप सहकर, जिसने सदियों छाँव जुटाई है,
पूँजी तो उसकी बस यही, जो घर में हँसी लौट आई है।
संसार के तमाम नाते तो, लेन-देन की तराज़ू में ढलते हैं,
पर माता-पिता के अनाम त्याग से ही, घर के चिराग जलते हैं।
इस निश्छल, विशाल संगम को, नतमस्तक हर एक धाम है,
माता-पिता के इस अलौकिक प्रेम को, शत-शत बार प्रणाम है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर