हवा में शामिल बादलों में उड़ रहा हूं
फिर से मिट्टी नहीं हो सकता
मुझे उससे लगाव क्यों होता है पता नहीं
मै अपने आप का दुश्मन नहीं हो सकता
वो दिखा कल मैं फिर से खुद से मिला
इससे ज्यादा कोई खूबसूरत नहीं हो सकता
तुम्हारे बाजुओं में ये किसका खून लगा है
तुम्हारे हाथ में फूलों का गुलदस्ता नहीं हो सकता
मैं भूल जाऊं उसको सदा के लिए
कुछ ऐसा करिश्मा नहीं हो सकता
तुम्हारे हर हुक्म पर हाज़िर हो जाऊं
अब मैं इतना तो सस्ता नहीं हो सकता
जन्नत है सभी दुखों का अंत लेकिन
उसके ग़मो से मै मुंह मोड़ नहीं सकता
तुम जी और मर सकते हो एक वक्त पर
इश्क़ और अय्यासी एक साथ नहीं हो सकता
- ऐ के गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X