किस्मत भी रूठ जाती है
ज़ख्म नासूर हो जाते है
कोई किस्सा कब तक बचा रहे है
कीड़े कहानी खा जाते है
दीवाने सिर्फ लिखते रहते है
बेचारे कितने बेबस होते है
हर काम में खोटे होते है
नहीं चला इन पर कोई वश
ये तो बस अपनी धुन में रहते है
दीवाने सिर्फ लिखते रहते है
इनकी रूह तक कांप जाती है
जब किसी ग़ैर से मुलाकात होती है
इनका ज़मीर इनको इजाज़त नहीं देता
ये हर किसी पर नहीं मरते
दीवाने सिर्फ लिखते रहते हैं
लोग अपना काम कर जाते है
जो चाहते है उसे पा जाते है
इनका कुछ कभी नहीं होता
ये सिर्फ़ बाते करते रहते है
दीवाने सिर्फ लिखते रहते हैं
आवारगी इनके सर पर होती है
गुफ़्तुगू इनकी किधर भी नहीं होती है
ये होते है सिर्फ़ अपनी परवाज़ के पंछी
फिर ये किसी के कुछ नहीं होते है
दीवाने सिर्फ लिखते रहते हैं
ये हद से ज़्यादा प्रस्तुत रहते है
जहान इनका ही है इस भ्रम में रहते है
इनको धूप भी ज्यादा उनसे मिलती है
जिनको ये छाँव देते रहते है
दीवाने सिर्फ लिखते रहते हैं
- ऐ. के. गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X