आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बचपन की यादें

                
                                                         
                            खो गया है वो आंगन अब
                                                                 
                            
गूंजती थी जहां किलकारियां तब
भर जाता था नानी का घर
साथ होते थे जब हम सब
बिछती थी खटिया आंगन में
साथ होते थे एक साथ सब
सारी दोपहर हम शोर मचाते
अपनी हरकतों से सबको सताते
फिर नानी करती गुस्सा हम पर
फिर भी दिखता था हमको प्यार उस पर
समय का पता ही न चलता था
कि कब सूरज ढलता था और निकलता था
रह गई हैं अब यादें बस
नहीं आयेंगे वो गुजरे पल
काश ला पाती उन पलों को दोबारा
और जी लेती फिर वो बचपन सारा।

- आकांक्षा सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर