सागर का विशाल होना सिद्धि हैं
लेकिन अपनी गहराइयों से अन्नभिज्ञ होना मातम हैं,
दरिया का सागर में उतरना त्याग हैं
लेकिन अपनी मिठास से अन्नभिज्ञ होना मातम हैं,
झरनों का ऊँचे पहाड़ों से गिरना मुक्ति हैं
लेकिन अपनी ऊँचाइयों से अन्नभिज्ञ होना मातम हैं,
हिज्र की रातों में वस्ल के ख़्वाब आना प्रेम हैं
लेकिन प्रेम के वियोग से अन्नभिज्ञ होना मातम हैं,
पहाड़ , चिड़िया, आकाश ,पत्थर की आवाज नज़्म हैं
अपने भीतर सन्नाटों से दबी चीखों से अन्नभिज्ञ होना मातम हैं,
चंदन की सुगंध सी जो फैले वो प्रसिद्धि हैं
लेकिन खुदको ही दर्पण में बेहरूपी लगना मातम हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X