आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम बच्चे हिन्दुस्तान के

                
                                                         
                            हौसलों में हम पर लगाकर चलेंगे सिना तान के
                                                                 
                            
हम बच्चे हिन्दुस्तान के -2

मेहनत को हथियार बनाकर अपना भाग्य बनायेंगे,
राह में दीन-दुःखी मिले हम हंसकर गले लगायेंगे।
स्वाभिमान अपनायेंगे ना पियेंगे घूंट अपमान के,
हम बच्चे हिन्दुस्तान के -2

हम देश के नये सिपाही हमको आगे बढ़ते जाना,
देश को हमको विश्वगुरु बनाकर है दिखलाना।
शहीदों के अरमान संजोकर रक्षा करेंगे मान की,
हम बच्चे हिन्दुस्तान के -2

जान से प्यारा देश हमारा इसपे जाॅं कुर्बान,
देश को जाॅं ये काम आ जाये यही मेरा अरमान।
फ़र्ज़ की खातिर पल भर भी न फ़िक्र करेंगे जान के,
हम बच्चे हिन्दुस्तान के -2
-अजीत कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर