आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुछ नहीं रहता सदा,अजय पोद्दार 'अनमोल'

                
                                                         
                            कुछ नहीं रहता सदा बाकी वही होकर पड़ा,
                                                                 
                            
थी कहीं बंजर जमी जो आज है पर्वत खड़ा,
वो महज बूंद थी जो आज जा समुंदर बनी,
एक सूखा था वो जंगल आज फूलों से भरी,
गुमान में धन के जो थे मोहताज कौड़ी के हुआ,
जिसको लगता था वो सुबह है उड़ गए बनकर धुआं,
कुछ नहीं रहता सदा बाकी वही होकर पड़ा,
उम्र की दहलीज से जो पार होते जा रहे थे,
एक उम्र में वो स्वयं को सम्राट जो बता रहे थे,
फूल सुंदर था कभी जो मुरझाकर जब आ गिरा,
इतिहास ने पूजा उसे जिसको कहा था सरफिरा,
थी कहीं चमचम हवेली बाढ़ में जो ढह गयी,
याद करने को महज जलती चिताएं रह गई,
साथ थे तो कोसने में ही गया जब रात दिन,
मूँद ली जब आंख कैसे धार इतनी बह गई,
मन की बाते थी रही मन में ही संचित कहीं,
धड़कने जिंदा रही पर भाव से वंचित रही,
आदमी जब था चला इस धरा को छोड़कर,
तब सभी पैदा हुए थे उससे नाता जोड़कर,
कुछ नहीं रहता सदा सक्षम किसी भी मोड़ पर,
सब यही रहता पड़ा अंतिम लहर की छोर पर,
चट्टान रहता है खड़ा नदियाँ निकलती जाती है,
किरदार बदलते जीवन के सदियाँ निकलती जाती है,
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर