आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ज़िंदगी … एक अजब, पहेली सी है

                
                                                         
                            ज़िंदगी … एक अजब, पहेली सी है
                                                                 
                            
जितना जाना है इसे, उतना उलझा हूँ मैं।

किताबें सिखाती रहीं , उम्र भर सलीके जीने के
पर तज़ुर्बों की सीझ में, हर बार ही उलझा हूँ मैं ।

सोचता था, कि सुलझा लूँगा, हर एक गिरह,
पर हरेक मोड़ पर, खुद से ही उलझा हूँ मैं।

ढूँढता रहा, जवाब, जिन सवालों के ता-उम्र,
वो सवाल भूल कर, ये किधर बहका हूँ मैं।

ये जो धागे हैं, उम्मीदों के, बड़े कच्चे हैं,
बुनते पिरोते इन्हें, कई कई बार टूटा हूँ मैं।

राह-ए -ज़िंदगी में मिले, मुझे, अपने तो बहुत,
पर हर भरी महफ़िल में, आज भी तन्हा हूँ मैं ।

कोशिश तो बहुत की, पर वो सिरा ना मिला,
जिसे पकड़ के कहूँ, कि हाँ अब सुलझा हूँ मैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर