आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुद से मिलें?

                
                                                         
                            रेल के एक छोटे से सफ़र में,
                                                                 
                            
एक लड़की मेरे पास बैठी हुई थी।
न मैंने उनका नाम पूछा, न उन्होंने मेरा ।
दोनों लोग बाहर देख रहे थे,
खिड़की के बाहर भागते पेड़-पौधे, नदियाँ,
और भीतर चुप्पी का शोर था।
दोनों लोग कहीं खोए हुए थे,
उसने अचानक पूछा-"आप भी किसी से दूर जा रहे हैं?"
मैंने हँसकर कहा, "शायद खुद से।"
वह कुछ पल चुप रही, फिर बोली-"तो जल्दी मत जाना, कभी-कभी खुद तक पहुँचने में पूरी ज़िंदगी लग जाती हैं।
अगला स्टेशन आया, वह उतर गयी। न नाम बताया, न फिर कभी मिलना हुआ।
आज भी जब सफ़र लंबा होता है, मैं खिड़की से बाहर देखता हूँ-शायद किसी अगले स्टेशन पर वह अनजाना सा दोस्त फिर मिले, और पूछे-"अब खुद से मिले?"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर