कवि का होना
कवि का होना बहुत जरूरी है
एक सभ्य समाज बनाने के लिए
समाज को सभ्य बनाए रखने के लिए
सभ्यता को विकसित करने के लिए
लेकिन काफी नहीं होता है
केवल कवि का होना
मैंने कहीं पढ़ा था
किसी विद्वान ने कहा है कि
कविता चाहती है न्याय अपने साथ
वह चाहती है दिन और रात
पूरा मनुष्य दे उसका साथ
इसलिए समाज को चाहिए कि
दे कविता और कवि का साथ
कविता पर टिप्पणी या आलोचना करे
परंतु कवि को लिखने बोलने दे
ज्योतिष जानता है ग्रहों की परिभाषा
जैसे कवि समझता है पूर्वाग्रह की भाषा
जीवन का पूर्वाकलन पहचानता है कवि
ठंड ताप बरसात को जानता है रवि
झरने का गिरना आवश्यक है
कवि के हिम शिखर से
नदिया का बहना आवश्यक है
कवि के विचारों की धारा से
कवि का लिखना आवश्यक है
रूढ़िवादी दृष्टिकोण को पछाड़ने के लिए
कविता का गाया जाना आवश्यक है
अंधविश्वास का राग भुलाने के लिए
इसके लिए कवि का होना आवश्यक है
केवल कवि होने के लिए नहीं!
-अमर अद्वितीय 'बिसावर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X