आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जंगल में परिश्रम

                
                                                         
                            जंगल की झुरमुटों से लेकर
                                                                 
                            
पेड़ों की डालियों तक

घास के मैदानों से लेकर
धान की बलियों तक

बीज जुटाती गिलहरी
और खाना खोजती चिड़िया है

सब काम करे अपना - अपना
जंगल की यही दुनिया है

जो बीज दबाए गिलहरी
वो बन जाता पेड़ है

इन टिटिहरी का घर तो
यह खेतों की मेड है

यह चींटियां करे मेहनत हर वक्त
छोटी नहीं यह बात

उल्लू करे मेहनत
पूरी - पूरी रात

घास चरते हिरण और
लंगूर लटके डाल पर

मगरमच्छ है पानी में
बाज करे गर्व अपनी उड़ान पर

भालू जुटाए खाना
ठंड को बिताना है

इस जंगल का नियम यही
मेहनत का फल , खाना है

हाथी चिंघाड़े , शेर दहाड़े
या यह छोटी चिड़िया है

सब करे परिश्रम
जंगल की यही दुनिया है

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर