वो नदी सी थी,
जिसका कोई किनारा नहीं था,
उसे देखकर लगा जैसे,
खूबसूरती का कोई ठिकाना नहीं था।
उसकी जुल्फों की लटाएँ ऐसी थीं,
जो हवा संग इठलाती थीं,
उसकी आँखें गहरी नदी-सी थीं,
जिनमें गहराइयाँ भी मुस्कुराती थीं।
जो भी सामने आती,
तो वक्त ठहर-सा जाता था,
जैसे नदी को देखकर,
चाँद भी अपना निखार भूल जाता था।
वो नदी की हर लहर की तरह,
अपनी राह खुद बनाती रही,
और मैं उसका मुसाफ़िर बनकर,
बस उसे दूर से निहारता रहा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X