गुरु पूर्णिमा
गुरु किरण बन राह दिखाए,
मन के संशय दूर भगाए,
ज्ञान-सुधा से जीवन सींचे,
सपनों को आकाश दिलाए।
गुरु की वाणी दीपक जैसी,
तम में जो है उजली बाती,
ठोकर में भी सीख छिपी है,
यह हम सबकी राह सजाती।
पूनम के चंदा का कहना,
ज्ञान का दीप जलाए रखना,
गुरु से पाया जो उजियारा,
जग में वो फैलाए रखना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X