तुम्हारी याद तो आई कभी भी ग़म नहीं आए
हमारी आँख में बरसात के मौसम नहीं आए
हमारी चाहतों ने भी मिलाना खूब चाहा पर
किसी दिन तुम नहीं आईं किसी दिन हम नहीं आए
बुलाया तो हमें हर बार लेकिन हम नहीं आए
किसी अवसर किसी त्यौहार के बिन हम नहीं आए
हजारों बार हमने तय किया अपना मिलन लेकिन
किसी दिन तुम नहीं आईं किसी दिन हम नहीं आए
-आदर्श शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X