समझ मे यूं न आएगी, कहानी एक लड़के की
अचानक रूठ जाएगी, कहानी एक लड़के की
तुम्हें क्या लग रहा है सच कि लड़का हार जायेगा
ये दुनिया गुनगुनाएगी, कहानी एक लड़के की
जमाने में फंसी आखिर, कहानी एक लड़के की
कमाने में फंसी आखिर, कहानी एक लड़के की
कमी पापा नहीं माने, कभी दुनिया नहीं मानी
मनाने में फंसी आखिर, कहानी एक लड़के की
-आदर्श शुक्ला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X