आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फिर एक नया बसंत उगाना है।

                
                                                         
                            कुछ दोस्त पुराने छूट गए,
                                                                 
                            
सब रिश्ते अपने टूट गए,
न कोई अपना बचा,
न कोई सपना बचा,
जो बचे-बचाए थे,
वो भी रूठ गए।
कितनी ही बार कोशिशें हुईं,
खुद के दायरे से बाहर झांकने की,
पर हर बार हम खुद के ही भीतर,
कहीं कुछ अधूरे से छूट गए।
न जाने कितने बसंत आए और गए,
कितने ही पतझड़ यूं ही बीत गए,
इस सच और झूठ की उलझी चाहत में,
न जाने कितने हरे जंगल बर्बाद हुए,
और कितने ही ठाठ-बाट भी बे-ठाठ हुए।
जो वक़्त के साथ चढ़ न सके,
वो राह बदलकर आगे बढ़ गए,
और जो आगे बढ़ न सके,
वो हालातों की सूली चढ़ गए,
जो गफलत में सो गए थे,
वो इस भीड़ में कहीं खो गए,
और जो खुद को ही खो बैठे,
वो बस यादों में रो गए।
पर अब इस सन्नाटे से
एक नई आवाज़ उठानी है,
टूटे हुए हर सपने को फिर से
एक नई उड़ान दिलानी है,
जो छूट गया वो अतीत था,
अब खुद को खुद से मिलाना है,
पतझड़ की इस वीरानी में,
फिर एक नया बसंत उगाना है।
-आचार्य अमित
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर