आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दूसरों के प्रेम पर तालियाँ और अपनी औलाद पर पाबंदियाँ?

                
                                                         
                            दो दिलों ने एक ख़्वाब देखा था,
                                                                 
                            
एक-दूसरे के साथ उम्र बिताने का,
मगर ख़्वाब से पहले ही सवाल उठने लगे,
घरवालों के, रिश्तेदारों के और समाज के।

वो भी चाहती थी उसे, वो भी उसे चाहता था,
दोनों के बीच कुछ तो बेहद ख़ास था,
मगर एक तरफ़ दिल की आवाज़ थी,
और दूसरी तरफ़ दुनिया का डर खड़ा था।

उसने अपने दिल को समझा लिया,
और उसे अपना दोस्त मान लिया,
जिस रिश्ते को दिल कुछ और नाम देता था,
उसे दुनिया के सामने दोस्ती बना लिया।

अजीब है ना ये समाज का दस्तूर,
दो लोग साथ हों तो सवाल हज़ार,
और दो दिल बिछड़ जाएँ तो ख़ामोशी,
किसी को नहीं पड़ता उनके दर्द से सरोकार।

मोहब्बत शायद आज भी ज़िंदा है,
बस उसे कहने की इजाज़त नहीं,
दो दिलों की कहानी अधूरी नहीं होती,
कभी-कभी उसे पूरी करने की हिम्मत नहीं होती।

और अब समाज से एक सवाल…

जो रात-दिन राधा को पूजते हैं,
जो प्रेम को मंदिरों में सजाते हैं,
अगर उनकी अपनी बेटी किसी से प्रेम कर बैठे,
तो उसी प्रेम को पाप क्यों बताते हैं?

क्यों दूसरों की राधा पूजनीय है,
और अपनी बेटी की पसंद शर्मनाक?
आख़िर किस धर्म ने सिखाया है तुम्हें,
दूसरों के प्रेम पर तालियाँ और अपनी औलाद पर पाबंदियाँ?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
38 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर