आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेखबर राहें

                
                                                         
                            मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर-1
                                                                 
                            
राह कोई दिखाई देती नहीं
ना ही मंजिल दिखे ना कोई रास्ता
लक्ष्य कोई दिखाई देता नहीं है
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
गलती से गलतियाँ तो हुई हैं मगर-2
ये कठिन है सफर काँटों की है डगर
सोचता हूँ मुझे माफ कर दें सभी
पर कोई गलतियाँ माफ करता नहीं
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
मैंने की गलतियां तो सुधारूंगा मैं -3
और उजड़े चमन को निखारूंगा मैं
वक्त अच्छा कटा कुछ पता ना चला
पर बुरा वक्त जल्दी गुजरता नहीं
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
इस बुरे दौर में मैं बुरा बन गया-4
जो था तारा कभी उल्का सा बन गया
था को है में बदलने की हिम्मत बहुत
है कठिन तो बहुत पर करूंगा इसे
पर कोई साथ अब मेरा देता नहीं
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
गलतियों ने सिखाया बहुत कुछ मुझे-5
नींद से है जगाया इसी ने मुझे
अच्छे लम्हों कि थी भीड़ वो छठ गई
इस बुरेदौर में ख्याति सब घट गई
मैं करूं तप कठिन तक के हार नहीं
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
इस कठिन दौर का अंत होगा कभी -6
है भरोसा मुझे खुद को चमकाऊंगा
जो भी बिगड़ा हुआ वह तो बन जाएगा
साथ दो तुम मेरा थोड़ा साहसा भी दो
नाव जो है फंसी गहरे मजधार में
साथ देने से वो भी निकल जायेगी
मैं चला जा रहा हूँ कहीं बेखबर
राह कोई दिखाई देती नहीं
अब चला जा रहा हूँ सही राह पर -7
राह भी दिख गई और मंजिल दिखी
कितना आसान हो जाएगा यह सफर
जब मेरे हाँथ पर हाँथ तेरा भी हो।
अब चला जा रहा हूँ सही राह पर
राह भी दिख गई और मंजिल दिखी
-अभिषेक कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर