उल्फ़त का मौसम खिला, नफ़रत अब मत घोल
जनता जान चुकी सभी, झूठ न हरगिज़ बोल
लोकतंत्र का खून कर , करते नाटक आज
इनको क्या आती नहीं, इक रत्ती भी लाज
इन के मोहन दास हैं, उन के नाथू राम
इनके मुँह में राम बस, उन के कर में जाम
अपनी खुद की सोच हो, कर दे दुश्मन ज़ेर
हम को तो अब चाहिए, जंगल वाला शेर
होने वाली है खड़ी, उनकी भी अब खाट
अंग्रेजों के जो रहे, सदियों तलवे चाट
-हमीद कानपुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X