हर तरफ़ इन्डिया इन्डिया शोर है l
वर्ल्ड कप लाएगा इन्डिया श्योर है ll
आ गया है नया दौर किरकेट का l
नाम होगा जहाँ में मिरे बेट का ll
अबके छक्का लगेगा मिरे देश का l
रोएगा कोइ क़िस्मत को परदेश का ll
हर तरफ़ इन्डिया इन्डिया शोर है
वर्ल्ड कप लाएगा इन्डिया श्योर है
ख़ाक उम्मीद कर दूँ इसी मैच में।
आ पकड़ लूँ तुझे एक ही कैच में ।।
हर तरफ इन्डिया इन्डिया शोर है
वर्ल्ड कप लाएगा इन्डिया श्योर है ।।
ज़िन्दगी आज़माइश का मैदान हैl
जोश जज़्बा दिखाने का फ़रमान है ll
वर्ल्ड कप जीतना देश का मान है l
हम करोड़ों दिलों का ये अरमान है ll
हर तरफ़ इन्डिया इन्डिया शोर है
वर्ल्ड कप लाएगा इन्डिया श्योर है
जीत होगी यहॉं दर्द होगा वहाँ l
जश्न होगा यहाँ रन्ज होगा वहाँ ll
याद सदियों रखेगा ये सारा जहाँ l
ना भुला पाएगा कोइ बूढ़ा जवाँ ll
हर तरफ़ इन्डिया इन्डिया शोर है
वर्ल्ड कप लाएगा इन्डिया श्योर है
-अनीस बाँसवाडा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X