तेरे इस दीवाने को हर कोई पहचाने है!
हाय! बस इक तू ही न जाने जग सारा तो जाने है!!
ये दुनिया ज़ुल्म ढाती है प्यार करने वालों पे!
प्यार में दीवाना दिल दुनिया की कब माने है!!
कू-ए-यार में जीना है कू-ए-यार में मरना है!
इश्क़ का मारा हर आशिक़ ख़ाक वहीं की छाने है!!
हम प्यार करने वालों का सारा ज़माना दुश्मन है!
हम पे ही पत्थर बरसाए तीर हमीं पे ताने है!!
जब इश्क़ में रोता है कोई ये दुनिया हॅंसती है!
'परवेज़' इस दर्द-ए-दिल को कौन भला पहचाने है!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X