जहाॅं ज़िंदगी ने सताया है सब को!
क़ज़ा ने गले से लगाया है सब को!!
ये तोहमत अजल पे लगायी है किस ने?
ये जीवन है जिस ने मिटाया है सब को!!
मोहब्बत से सब को उमीद-ए-ख़ुशी थी!
ग़म-ए-आशिक़ी ने रुलाया है सब को!!
किसी से अदावत नहीं है हमारी!
सभी की है दावत बुलाया है सब को!!
ये जो भूक है रंग इस के हज़ारों!
इसी ने दिवाना बनाया है सब को!!
है 'परवेज़' हर सू उसी का नज़ारा!
ख़ुदा ने तो जल्वा दिखाया है सब को!!
- आलम-ए-ग़ज़ल परवेज़ अहमद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X