विश्वनाथ प्रसाद 'शैदा' भोजपुरी के बेहद चर्चित गीतकार कवि रहे हैं। आपकी रचना मधुर एवं सरस होती है। आप भोजपुरी मुहावरों का प्रयोग काव्य रचनाओं में करने के लिए जाने जाते हैं-
रहलीं करत दूध के कुल्ला, छिल के खात रहीं रसगुल्ला सखि हम तऽ खुल्लम-खुल्ला,
झूला झूलत रहीं बुनिया फुहार में, सावन के बहार में ना...
हमारी जिंदगी में केवल सुख ही सुख थे, मन आनंद से सराबोर था, सावन की बारिश में मैं झूला-झूल रही थी...
मोरा अँखिया के कोर
हम तऽ रहलीं टह-टह गोर, करत रहलीं हम अँजोर
मोरा अँखिया के कोर,
धार कहाँ अइसन तेज बा कटार में
चाहें तलवार में ना...
मैं गौर वर्ण की मल्लिका थी, दिव्य कांति की वजह से चारो तरफ प्रकाश हो जाता था। मेरी नैन कटारी इतनी तेज थी कि वैसी धार तलवार और कटार में भी नहीं होगी।
रहे अइसन जनात
हँसली चमकल मोरा दाँत, कइलस बिजुली के मात
रहे अइसन जनात,
दाना कहाँ अइसन काबुली अनार में
सुघर कतार में ना...
जब मैं हँसती थी तो मेरे मोतियों जैसे दाँत अपनी चमक बिखेरते थे, ऐसा लगता था कि वे बिजली को भी मात दे देंगे, इतने क्रमबद्ध-पंक्तिबद्ध तो अनार के दाने भी नहीं होते हैं।
झरे अँखिया के लोर
जबसे आइल सवतिया मोर, सुखवा लेलसि हमसे छोर,
झरे अँखिया के लोर,
नइया मोर परल बा 'शैदा' मझधार में
सुखवा जरल भार में ना...
जबसे मेरी सौतन आई है, उसने सारे सुख छीन लिया है। लिहाजा मेरी आँखों से आँसू झरते हैं। 'शैदा' अब मेरी जीवन नैया मँझधार में पड़ी है और मेरे सारे सुख भार में जल गए हैं।
अमर उजाला एप इंस्टॉल कर रजिस्टर करें और 100 कॉइन्स पाएं
केवल नए रजिस्ट्रेशन पर
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज आपके व्हाट्सएप पर
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X