आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सौ कविताएं आँसुओं पर मत लिखो, एक के आँसू पोंछ दो- सुरेन्द्र शर्मा 

सुरेंद्र शर्मा
                
                                                         
                            अनुगूंज साहित्यिक संस्था ने अपने ऑनलाइन फेसबुक पटल पर "एक मुलाकात " कार्यक्रम के अतंर्गत हास्यरस सम्राट कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा जी को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया। आधे घंटे की बातचीत में अनुगूंज की संस्थापक निवेदिता चक्रवर्ती ने सुरेन्द्र शर्मा से उनके व्यक्तिगत जीवन, भारत की विभिन्न भाषाओं, हास्य रस की आड़ में फूहड़ हास्य, लाॅकडाऊन के दौरान परिवार की बदलती स्थिति इत्यादि के बारे में प्रश्न किए। जीवन के कई प्रतिमानों को स्पर्श करता हुआ यह साक्षात्कार नदी सा प्रवाहित हो रहा था।
                                                                 
                            
 

 प्रश्न और उत्तरों के बीच मानव मन की प्रसन्नता, उमंग, दुःख, समाज और देश के लिए चिंतन, संबंधों की गहनता, मित्रता का महत्त्व सब एक -एक कर उतर रहे थे। सुरेंद्र शर्मा ने अपने विनम्र व्यक्तित्व का परिचय देते हुए कहा, "मैं आज भी अपने आपको कवि नहीं मान पाया, मैं प्रसिद्ध हुआ हूँ, सिद्ध नहीं, कविता के क्षेत्र में आप कितना भी कर लें, बहुत कुछ अनकहा, अनलिखा रह जाता है ।”

मनुष्य कैसे अपने जीवन में संतुष्टि भाव से लगातार असंतुष्टि के भाव की ओर अग्रसर है, अपने एक प्रश्न के उत्तर में सुरेंद्र शर्मा ने इंगित किया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों और अपने माता -पिता को भी याद किया।
आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर